लखनऊ → बाराबंकी (रात्रि निवास)
12/01/2023

श्री भानु प्रताप सिंह जी,संयोजक, श्री दयानन्द लाल जी, प्रांत संचालक, श्री प्रमिल द्विवेदी सह प्रमुख विवेकानन्द संदेश यात्रा, श्री शिव पूजन सिंह जी प्रांत संगठक
विवेकानंद संदेश यात्रा उत्तर प्रदेश: 50 युवा बाइकर्स बनेंगे शोभा यात्रा का हिस्सा
12 जनवरी से शुरू हो रही है विवेकानंद संदेश यात्रा, 21 जिलों का करेगी भ्रमण
21 जिलों में लोगों तक स्वामी जी के विचारों को पहुंचाएगी विवेकानंद संदेश यात्रा    - Divya India News
स्वामी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी विवेकानंद संदेश यात्रा, 21 जिलों का करेगी भ्रमण - Aaj Ki Khabar
12 जनवरी को रामकृष्ण मठ निराला नगर लखनऊ से 12 बजे यात्रा रवाना होगी। - समाचार 10 India
विवेकानंद संदेश यात्रा लखनऊ से 12 जनवरी को होगी रवाना - Suman Suprabhat
स्‍वामी विवेकानंद का संदेश लेकर 21 जिलों में जायेगी संदेश यात्रा
21 जिलों का भ्रमण करेगी 12 दिवसीय विवेकानंद संदेश यात्रा, शुभारंभ 12 जनवरी को

विवेकानन्द सन्देश यात्रा उत्तर प्रदेश का पहला पड़ाव बाराबंकी में।

बाराबंकी 12 जनवरी 2023: 

आज स्वामी विवेकानंद जी के अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, उत्तर प्रदेश प्रांत द्वारा अयोजित विवेकानन्द संदेश यात्रा के अन्तर्गत जनपद बाराबंकी के जवाहर लाल नेहरू स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डॉ जे पी एन सिंह स्मृति सभागार में एक विमर्श का आयोजन किया गया इस गोष्ठी का विषय था  “चिर तरुण की साधना और स्वामी विवेकानन्द”। गोष्ठी के 

मुख्य वक्ता श्री संजय जी, विभाग प्रचारक अवध प्रान्त और विशिष्ट वक्ता श्री अरविन्द मिश्र जी थे 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।

बाराबंकी → अयोध्या (रात्रि निवास)

13/01/2023
विवेकानन्द सन्देश यात्रा बाराबंकी से अयोध्या धाम के लिए रवाना

योग और व्यायाम कार्यक्रम बाराबंकी

मैं अपने क्षेत्र के तमाम लेटेस्ट लोकल वीडियो देखने के लिए पब्लिक वाइब ऐप यूज कर रहा हूँ। आप भी अभी करें डाउनलोड
अयोध्या → [ बस्ती, संत कबीरनगर, गोरखपुर ] → गोरखपुर (रात्रि निवास)
(14/01/2023)

विवेकानन्द संदेश यात्रा पहुंची गोरखपुर हुआ भव्य स्वागत।

गोरखपुर 14 जनवरी 2023: आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंर्तगत और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से तथा विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वामी जी के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विवेकानंद संदेश यात्रा उत्तर प्रदेश का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के जयंती 12 जनवरी 2023 से लखनऊ से शुरू होकर 21 जिलों,7 मंडलों से गुजरती हुई नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर 23 जनवरी को लखनऊ पहुंचेगी ।

यात्रा के इसी क्रम में लखनऊ,बाराबंकी, अयोध्या से गुजरती हुई विवेकानंद संदेश यात्रा आज 14 जनवरी को गोरखपुर पहुंची यहां पर इस यात्रा का पुष्प वर्षा, जोशीले नारों के साथ भव्य स्वागत हुआ।